उज्जैन

Mahakal Kartik Sawari: कार्तिक मास में भगवान महाकाल की पहली सवारी सोमवार को – Mahakal Kartik Sawari First ride of Lord Mahakal in Kartik month on Monday

Mahakal Kartik Sawari: सवारी में अवंतिकानाथ चांदी की पालकी में सवार होकर तीर्थपूजन के लिए मोक्षदायिनी शिप्रा के रामघाट पहुंचेंगे।

Publish Date: Sun, 19 Nov 2023 04:59 PM (IST)

Updated Date: Sun, 19 Nov 2023 04:59 PM (IST)

HighLights

  1. सवारी में अवंतिकानाथ चांदी की पालकी में सवार होकर तीर्थपूजन के लिए मोक्षदायिनी शिप्रा के रामघाट पहुंचेंगे।
  2. सवारी महाकालेश्वर मंदिर से शाम चार बजे शाही ठाठबाट के साथ शुरू होगी।
  3. इस बार कार्तिक-अगहन मास में भगवान महाकाल की पांच सवारियां निकलेंगी।

Mahakal Kartik Sawari: नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्‍जैन। कार्तिक-अगहन मास में सोमवार को भगवान महाकाल की पहली सवारी निकाली जाएगी।

चांदी की पालकी में सवार होंगे अवंतिकानाथ

सवारी में अवंतिकानाथ चांदी की पालकी में सवार होकर तीर्थपूजन के लिए मोक्षदायिनी शिप्रा के रामघाट पहुंचेंगे। सवारी महाकालेश्वर मंदिर से शाम चार बजे शाही ठाठबाट के साथ शुरू होगी।

श‍िप्रा तट पहुंचने पर सवारी का अभिषेक-पूजन होगा

परंपरागत मार्गों से होते हुए सवारी शिप्रा तट पहुंचेगी। यहां पुजारी शिप्रा जल से भगवान महाकाल का अभिषेक-पूजन करेंगे। पूजन पश्चात सवारी पुन: मंदिर के लिए रवाना होगी।

कार्तिक-अगहन मास में भगवान महाकाल की पांच सवारियां निकाली जाएंगी

बता दें इस बार कार्तिक-अगहन मास में भगवान महाकाल की पांच सवारियां निकलेंगी। 25 नवंबर को हरि-हर मिलन के लिए रात 11 बजे भगवान महाकाल की सवारी निकाली जाएगी।

उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

भगवान महाकाल की कार्तिक-अगहन मास की सवारी में बड़ी संख्‍या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है। इन दिनों देश-विदेश से बड़ी संख्‍या में श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं।


Source link

Related Articles

Back to top button